सऊदी अरब के हज और उमरह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने कहा है कि वर्ष 2023 के दौरान विदेश से उमरह के लिए आने वाले ज़ाएरीन की संख्या 13.55 मिलियन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पार कर गई। सऊदी मंत्री का यह बयान हज और उमरह सेवा सम्मेलन और प्रदर्शनी के दौरान आया है। अल-रबिया ने अपने भाषण में कहा कि 2019 की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या में पांच मिलियन यानी 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
उन्होंने बताया कि, ‘‘पहले, किंगडम के बाहर से उमरह तीर्थयात्रियों की सबसे बड़ी संख्या 2019 में थी, जो अनुमानित 8.55 मिलियन थी और 2023 में यह संख्या बढ़कर 13.55 मिलियन हो गई, जिसका श्रेय सऊदी सरकार द्वारा की गई विस्तृत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को जाता है। यह आंकड़ा सऊदी अरब के बाहर से उमरह तीर्थयात्रियों के इतिहास में सबसे बड़ा है।
2022 में कुल 24,715,307 तीर्थयात्रियों ने उमरह किया। उमरह करने वाले ज़ाएरीन की कुल संख्या में से 9,517,829 ने 2022 में पहली बार सऊदी की यात्रा की। उमरह करने के लिए विदेश से आए तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 8,372,429 तक पहुंच गई है।